छत्तीसगढ़

24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस

सक्ती। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य की लचर कानून व्यवस्था, अपहरण, लूट, हत्या तथा बलौदाबाजार में हुई घटना के विरोध में आक्रामक रुख अपनाने जा रही है। बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस 24 जून को विधानसभा का घेराव करेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिये गये हैं कि लोगों को इस आंदोलन के बारे में बताकर उनको अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए अपील करें। ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक भीड़ लाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

उक्त सम्बंध में जिला सक्ती के कॉग्रेस पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों, विभिन्न मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्ष, कॉग्रेस पक्ष के पंचायत प्रतिनिधि, नगर पालिका नगर पंचायत के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, पार्षदगण एवँ अन्य सभी कॉग्रेसजनो से उक्त आंदोलन को सफल बनाने हेतु़ निर्देशित किया गया है।

Related Articles