सरस्वती शिशु मंदिर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विद्यालय परिवार समेत स्कूली बच्चों ने भी किया वृक्षारोपण

रामअवतार ने कहा- स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ हवा की है जरूरत, और यह संभव है तभी जब हम करें वृक्षारोपण
सक्ती। पूरे देश भर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम जोरों शोरों से चल रहा है। इसी कड़ी में जिले के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार तथा स्कूली बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल, वरिष्ठ पदाधिकारी पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी श्री वर्मा जी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य बजरंग लाल अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य पुरण गिरी गोस्वामी, प्रधानाचार्य बलदाऊ प्रसाद साहू सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने अपने हाथों से वृक्षारोपण कर उसे संरक्षण देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर परिवार द्वारा वर्ष भर वृक्षारोपण का कार्यक्रम निरंतर किया जाता है। मानसून के समय वृक्षारोपण के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। विद्यालय द्वारा बच्चों को वृक्ष भी वितरित किए जाते हैं जिससे वे अपने घरों में ले जाकर आसपास वृक्षारोपण कर सकें।
कोषाध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के पर्यावरण को संतुलित रखने एवं संरक्षण देने की दिशा में वृक्षारोपण का जो महा अभियान एक पेड़ मां के नाम प्रारंभ किया है, वह एक सराहनीय कदम है। इसे लेकर पूरे देश भर में वृक्षारोपण के प्रति लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। समाज के सभी वर्ग के लोग वृक्षारोपण कर रहे हैं। इस दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों ने वृक्षारोपण कर उसेनिरंतर संरक्षण देने का भी संकल्प लिया।




