छत्तीसगढ़

राखड में फंसी गौमाता को गौसेवकों ने सुरक्षित बाहर निकाला

सक्ती (ढिमानी )। बीती रात जिले के ग्राम पंचायत ढिमानी में एक गौमाता ग्राम ढिमानी में राखड के ढेर में फंस गयी थी. काफी प्रयास के बावजूद वह राखड़ के ढेर से बाहर नहीं आ सकी और छटपटाने लगी. घटना की जांनकारी गौसेवकों को मिलने पर वे तत्काल अपनी टीम के साथ वहाँ पहुंचे और ग्राम के कुछ पशु प्रेमियों के साथ मिलकर गोवंश को सकुशल बाहर निकाला गया. गौमाता की स्थिति अब ठीक है स्वस्थ है, इस दौरान पशु प्रेमी विकास गबेल, स्वास्तिक गबेल, तामेश्वर गबेल, मुकेश निषाद, सुरेश, पंकज गबेल, प्रेम सिदार का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles