छत्तीसगढ़

जिले में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन, वसूली/विवाद के मामलों का हुआ निराकरण

सक्ती। सक्ती जिले में आजतालुका विधिक सेवा समिति सक्ती द्वारा नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसके तहत वसूली/विवाद का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से समझौता के रूप में करने हेतु प्री-लिटिगेशन प्रकरण लोक अदालत में प्रस्तुत किया गया, जिसमें मामले का निराकरण लोक अदालत में आपसी राजीनामा के द्वारा हुआ।

इस लोक अदालत में नगर पालिका परिषद सक्ती के द्वारा 90 प्रकरण लोक अदालत में प्रस्तुत किया गया, जिसमें 06 प्रकरणों में 64880.00 (चैंसठ हजार आठ सौ अस्सी रू) की वसूली हुई है। उक्त अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित नगर पालिका सहायक राजस्व निरीक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles