छत्तीसगढ़

राहुल गांधी के हिंदू वाले बयान पर भडक़े भाजयुमो नेता अंकित अग्रवाल, कहा-राहुल गांधी क्या बोलते हैं, उन्हें खुद नहीं पता होता, संसद में उनका संबोधन गैर जिम्मेदाराना और संविधान के नियमों के विरूद्ध, देश और हिन्दू समाज से माफी मांगे राहुल गांधी

सक्ती। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्य समिति के सदस्य एवं भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल सक्ती के पूर्व अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘हिन्दू समाज हिंसक होते हैं’ वाले बयान की निंदा की है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश नेता अंकित अग्रवाल ने एक बयान जारी कर कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर संसद में उनका संबोधन न सिर्फ गैरजिम्मेदाराना और संविधान के खिलाफ है, बल्कि पूरे देश के हिन्दुओं का अपमान है। इसके लिए उन्हें देश और हिन्दू समाज से माफी मांगनी चाहिए।

भाजयुमो नेता अंकित अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की बात करना विपक्ष के नेता को शोभा नहीं देता है। एक ओर भगवान शिव की फोटो दिखा अपने को हिन्दू बता उनके रास्ते पर चलने की बात करते हैं, वहीं भाजपा और आरएसएस के लोग हिन्दू नहीं हैं, जैसी बात कर देश के सवा सौ करोड़ जनता को अपमानित करते हैं। देश की जनता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उनका संबोधन संविधान के नियम के विपरीत था।

हिन्दू धर्म के प्रति नफरत पाले बैठे हैं राहुल गांधी

अंकित अग्रवाल ने कहा कि आसन के समक्ष उनके भडक़ाऊ संबोधन से ऐसे लगता है कि उन्हें अभी संसदीय प्रणाली का पूरा ज्ञान नहीं हुआ है। वे क्या बोलेंगे उनको खुद पता नहीं रहता है और न ही राहुल गांधी इसकी तैयारी करके आते हैं। आखिर राहुल गांधी बार-बार हिन्दू समाज की खामियां क्यों गिनाते हैं। राहुल साबित कर चुके हैं कि उनके दिल में हिन्दू धर्म के प्रति नफरत है।

पार्षद के अनुरूप भी नहीं राहुल की योग्यता

अंकित अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिया गया यह बयान उनकी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। अंकित अग्रवाल ने कहा कि आज राहुल गांधी की योग्यता एक पार्षद के भी अनुरूप नजर नहीं आ रही है भले ही वे सांसद के रूप में निर्वाचित हो गए हो किंतु आज उन्होंने जो बयान दिया है तथा प्रत्येक हिंदुओं को हिंसक की संज्ञा दी है वह निंदनीय है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल गांधी की मानसिकता की हिंदू विरोधी सनातन धर्म के विरोधी है पहले भी वह हिंदुओं के विरोध में सनातन धर्म के विरोध में अपनी मानसिकता दर्शाई है।

राजनीतिक जीवन को विराम दें राहुल गांधी, राहुल के बयान में झलक रही ओछी मानसिकता

भारतीय जनता युवा मोर्चा के हम सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी की इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए अंकित अग्रवाल ने आगे कहा कि राहुल गांधी का यह बयान यह दर्शाता है कि राजनीति में वे एक अयोग्य व्यक्ति है राहुल को अपने राजनीतिक जीवन को विराम कर फिर से पोलिंग बूथ स्तर से प्रारंभ कर अपने आप को योग्य नेता साबित करके दिखाएं आज देश में राहुल गांधी विगत वर्षों से भी ऐसे विवादित बयान देते हुए आए हैं कुछ ही समय पूर्व राहुल गांधी ने विदेश में भी अपनी ओछी मानसिकता प्रकट करते हुए कहा था कि यह मेरा दुर्भाग्य है कि मैं भारत के सदन का सदस्य हूं एवं अब हिंदुओं को हिंसक की संज्ञा देना इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और समय आने पर हिंदू इसका जवाब पूरे ताकत के साथ देगा तथा पूरे देश में आज इस बयान पर इसकी घोर निंदा हो रही है

ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान के बाद संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हिंदुओं के खिलाफ एक आपत्तिजनक बताते हुए सदन में खड़े होकर लोकसभा अध्यक्ष के सामने अपना विरोध जताया था तथा आज राहुल गांधी की इस बयान पर पूरे देश में बवाल मचा है।

 

Related Articles