जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मेनका जायसवाल के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

डॉ. महंत की अनुशंसा पर अध्यक्ष पर मिली नियुक्ति, कोरबा लोकसभा क्षेत्र में सांसद ज्योत्सना महंत के पक्ष में किया था जोरदार प्रचार-प्रसार
सक्ती। नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांगे्रस नेता डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर जिला महिला कांगे्रस अध्यक्ष पद नियुक्ति उपरांत श्रीमती मेनका जायसवाल का आज प्रथम नगर आगमन हुआ। जिला कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के कार्यालय के पास कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया एवं बधाई तथा शुभकामनाएं दी।
विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुर्रीधाम बासीन निवासी श्रीमती मेनका जायसवाल की ग्रामीण अंचल में अच्छी पैठ बनी हुई है। विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को इसका फायदा मिला था। लोकसभा चुनाव में उन्होंने सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के पक्ष में कोरबा लोकसभा क्षेत्रान्तर्गत रामपुर क्षेत्र में धुआंधार प्रचार-प्रसार किया था। पार्टी के प्रति उनकी गहरी निष्ठा व लगन को देखते हुए डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर फूलो देवी नेताम के द्वारा सक्ती जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर उन्हें नियुक्त किया गया है।
आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल (दादू) के विवाह वर्षगांठ एवं कांग्रेस कार्यकर्ता पिंटू ठाकुर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के कार्यालय पर केक काटकर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी उपस्थित जनों के द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
आज इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद चौबे, आनंद अग्रवाल, गिरधर जायसवाल,पिंटू ठाकुर, लाला सोनी, महबूब भाई, सोनू कुरैशी, मनीष कथुरिया अधिवक्ता रथराम पटेल, सुश्री अल्का जायसवाल, कमल अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




