छत्तीसगढ़

अग्रवाल सभा की नवगठित कार्यकारिणी की हुई पहली बैठक : सभा के कार्यों को सर्वव्यापी बनाने कार्य योजना तैयार, जनकल्याणकारी कार्यों में अग्रसर व समाज के सेवाभावी दानदाताओं को किया गया सम्मानित, विवाह योग्य नवयुवक-युवतियों के लिए बायोडाटा सेंटर खोलने का निर्णय

सक्ती। स्थानीय हटरी धर्मशाला में अग्रवाल सभा की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 25 जून को आयोजित की गई, जिसमें सभा के कार्यों को सर्वव्यापी बनाने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में समाज के सेवाभावी दानदाताओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा विवाह योग्य समाज के युवक-युवतियों के लिए बायोडाटा सेंटर खोले जाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक का शुभारंभ अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि आप सभी के सहयोग से अग्रवाल सभा आने वाले समय में सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने सभी समाज बंधुओ के सहयोग के लिए सबका आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान रेलवे स्टेशन में प्रस्तावित पानी टंकी में सहयोग करने वाले शक्ति शहर के दानदाता परिवार सत्य विद्या ज्वेलर्स के संचालक अरुण अग्रवाल, ज्वेलर्स बनवारी लाल प्रेमचंद सराफ के संचालक सुमित सराफ एवं श्याम मेडिकल स्टोर्स के संचालक श्यामसुंदर निगानिया का सम्मान किया गया तथा शक्ति शहर के मारवाड़ी मुक्तिधाम के सामने अग्रवाल सभा द्वारा संचालित स्वर्ग रथ वाहन सेवा के अस्थाई गैरेज हेतु शैड निर्माण में सहयोग करने वाली वार्ड क्रमांक- 6 की पार्षद श्रीमती रजनी संजय रामचंद्र का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अग्रवाल सभा के सचिव कन्हैया गोयल ने विस्तार पूर्वक सभा के कार्यों पर प्रकाश डाला।

नवनियुक्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ परिचय

बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय हुआ। तत्पश्चात अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने विगत दिनों किए गए सदस्यता अभियान,प्राप्त राशि की जानकारी दी। इस अवसर पर शहर में अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक/ युवतियों के लिए बायोडाटा सेंटर प्रारंभ करने का निर्णय लेते हुए सहसचिव श्री मुकेश अग्रवाल साइ कंप्यूटर को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। बैठक के दौरान अग्रवाल सभा शक्ति के बायलाज का भी प्रस्ताव करते हुए बायोलॉज को स्वीकृति प्रदान की गई, जिसमें उपस्थित सभासदों द्वारा आने वाले सत्र के लिए अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष का कार्यकाल 1 अप्रैल से 31 मार्च तक कुल 2 वर्ष का होगा, 2 वर्ष के पश्चात 3 माह पूर्व ही नए सत्र के निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति होगी। अध्यक्ष की न्यूनतम उम्र सीमा 50 वर्षों की एवं शेष पदों के लिए उम्र सीमा की बाध्यता नहीं होगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के तीनों पदों के लिए होगी। अग्रवाल सभा के सदस्यों को प्रतिवर्ष 200 रू या की एक कार्यकाल 2 वर्ष का एक साथ 400 रू शुल्क देय होगा। अग्रवाल सभा अग्रवाल समाज के संभाग, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के संगठनों से संबंधता ले सकेगी। अग्रवाल सभा के पास प्राप्त आय में से अध्यक्ष को 30 प्रतिशत की राशि 1 वर्ष में सभा के कार्यों हेतु खर्च करने की पात्रता होगी तथा शेष राशि कार्यकारिणी या की सामान्य सभा में पारित करवाकर स्थाई प्रकल्पों के लिए उपयोग में लाई जा सकेगी। अग्रवाल सभा सक्ती के बायलाज में आवश्यकता अनुसार संशोधन सामान्य सभा की बैठक में पारित कर किया जा सकेगा।

सभा के बायलॉज को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी सदस्यों ने भी अग्रवाल सभा के हित में अपने विभिन्न सुझाव दिए तथा अग्रवाल सभा के बायलॉज को लेकर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई तथा सभी की स्वीकृति एवं सहमति से बायलॉज को अंतिम रूप दिया गया। बैठक के दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि भगवान अग्रसेन जी जो कि हमारे कुल प्रवर्तक हैं एवं प्रत्येक घरों में अग्रसेन जी की पूजा- अर्चना होती है । अग्रवाल सभा सक्ती द्वारा प्रत्येक घरों में भगवान अग्रसेन जी की एक मूर्ति दी जाएगी, इसके लिए समाज के पांच बंधुओ ने अपनी ओर से 100 मूर्तियां प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की, जिसमें कालू अग्रवाल रघुनाथ, आनंद अग्रवाल पेट्रोल पंप,अजय अग्रवाल महालक्ष्मी गारमेंटस, अमरनाथ अग्रवाल मामनचंद राम प्रताप एवं मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा प्रमुख है।

रात्रिभोज का भी हुआ आयोजन

बैठक के पश्चात अग्रवाल सभा के कार्यक्रम संयोजक मनीष कथूरिया की पहल एवं समाज के सहयोगियो द्वारा आगंतुकों के सम्मान में डिनर की व्यवस्था की गई तथा रात्रि भोज के इस आयोजन में श्यामसुंदर अग्रवाल, महेंद्र जिंदल, मुकेश बंसल, अभिषेक अग्रवाल श्री अनुराग, राजकुमार अग्रवाल राजू, विजय डालमिया, राहुल अग्रवाल, संजय अग्रवाल ठेकेदार, अंकित अग्रवाल मोनू,एवं मनीष कथूरिया ने सहयोग से किया तथा बैठक का आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक मनीष कथूरिया ने आगंतुक सभी पदाधिकारी/ सदस्यों का आभार प्रदर्शन किया।

अग्रवाल सभा शक्ति द्वारा 25 जून को आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से श्यामसुंदर अग्रवाल, गणेशराम अग्रवाल, नारायण प्रसाद गोयल,राम अवतार अग्रवाल, गोविंदराम कथूरिया, डॉ राजेश अग्रवाल, शंकर लाल अग्रवाल,हरिओम अग्रवाल,उगेंद्र अग्रवाल पप्पू, रमेश चंद्र अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल लाला, अशोक अग्रवाल, मनीष कथूरिया, कन्हैया गोयल, सुधीर सराफ,प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली,प्रकाश अग्रवाल संस्कार, कालू अग्रवाल रघुनाथ, विजय डालमिया, अजय अग्रवाल महालक्ष्मी गारमेंट्स, महेंद्र जिंदल, बजरंग अग्रवाल चिंटू, योगेश अग्रवाल बंटू, किशन अग्रवाल लीला, समित सराफ,हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू, गोपाल अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल साइ कंप्यूटर, राकेश अग्रवाल शांति पैलेस, मुकेश बंसल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्रॉली, अमित अग्रवाल सूरजभान, अजय कुमार अग्रवाल पत्रकार, प्रकाश कुमार सिंघल लालमन मांगे, अभिषेक अग्रवाल श्री अनुराग, राधेश्याम अग्रवाल राधे,राहुल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल मोनू,संजय कुमार अग्रवाल वकील, विनोद कुमार अग्रवाल अधिवक्ता, सुभाष अग्रवाल कालू,बजरंग अग्रवाल, महेश अग्रवाल अधिवक्ता, आलोक सराफ बिल्लू,अशोक खेतान,रवि गोयल,दीपक अग्रवाल निगानिया, सहित काफी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।

Related Articles