छत्तीसगढ़

सरकार चलाने में नाकाम साबित हो रही है भाजपा – डॉ. रश्मि सिंह

बलौदाबाजार हिंसा के विरूद्ध जिले में आयोजित धरना प्रदर्शन को पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक डॉ. रश्मि सिंह ने किया संबोधित, कहा – गृहमंत्री दें इस्तीफा

सक्ती। बलौदाबाजार में प्रशासन निर्दोष लोगों पर जुल्म कर रही है और साजिश करने वाले आजाद हैं। अनुसूचित जाति के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सक्ती में भी आदिवासियों के साथ अत्याचार हो रहा है, बेघर किये जा रहा हैं। उक्त विचार प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रभारी, पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव डॉ रश्मि सिह ने जिला कॉग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना आंदोलन स्थल पर व्यक्त किया।

पूर्व विधायक रश्मि सिंह ने आगे कहा कि जब समाज द्वारा पूर्व से धरना प्रदर्शन वैध अनुमति से साथ किया जा रहा था तो कलेक्टर एवँ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आग लगाने वाले कौन लोग हैं? किसने लोगों को उकसाने का काम किया, जांच किये बिना निर्दोषों को जेल भेजा जा रहा है। गृह मंत्री अपने को बचाने के लिए कलेक्टर एसपी पर कार्यवाही कर रहे हैं, जबकि गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कवर्धा में हिंसा करके सत्ता हथियाने वाले कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रहे हैं। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि पूरी कॉग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति के भाइयों के साथ है हम न्याय मिलने तक संघर्ष करेंगे। आज पूरे प्रदेश में आपराधिक घटनाओं से डर बना हुआ है।

धरना आंदोलन को पूर्व विधायक चैन सिह समले, प्रदेश सचिव सुरेंद्र भार्गव, कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण दिगंबर प्रसाद चौबे, कन्हैया कंवर, कुशल कश्यप, कुसुमलता अजगले, परस यादव, टिका राम कुर्रे ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला कॉग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महबूब खान, नरेश गेवाडीन, पार्षद ईश्वर लोधी, पिंटू ठाकुर, आनंद अग्रवाल, गिरधर जायसवाल, अधिवक्ता रथ राम पटेल, रामसंजीवन देवांगन, लाला सोनी, कुशल कश्यप, पारस यादव, सुरेंद्र भार्गव, टीकाराम कुर्रे, कुसुमलता अजगल्ले, अमीन खान, प्यारेलाल पटेल, दिवाकर यादव रोहित यादव ज्योतिष गर्ग अशोक यादव सुरेश डेंसिल,चांदनी सहिस द सुरेश कुमार देवांगन हेम कुमार यादव दिव्या सिंह चांदनी सहिस राम सजीवन देवांगन, भुरू अग्रवाल,सत्य प्रकाश महंत भोजराम, हरवंश,नारायण मनहर बलराम वैष्णव प्रताम चंद्र सतीश महेश,ओमप्रकाश बर्मन गैस कुमार जाटवार कौशिल्या नाग रनसाय बरेठ, घासीदास महंत,उमेश यादव विशाल जांगड़े,सुमन सिंह राहुल अग्रवाल तनवीर कुरैशी कमल शर्मा विकास नायक सहित विधानसभा जैजैपुर, डभरा एवं शक्ति के कांग्रेस कार्यकर्तागण अधिक संख्या में उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का संचालन जिला कॉग्रेस के प्रवक्ता अधिवक्ता गिरधर जायसवाल और जिला महामंत्री अमित राठौर द्वारा किया गया। धरना कार्यक्रम के दौरान आभार जिला अध्यक्ष त्रिलोकचंद दादू जायसवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं कार्यपालिका दंडाधिकारी तैैनात रहे। इस दौरान ग्राम पतरापाली में आदिवासी समुदाय के घर तोडऩे का भी मुद्दा छाया रहा। आने वाले दिनों में बड़े आंदोलन की संभावना है।

Related Articles