आभार रैली : नवनिर्वाचित सांसद कमलेश जांगड़े का सराफा एसोसिएशन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने किया जोरदार स्वागत, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 जून की शाम जांजगीर- चांपा लोकसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े की आभार रैली का आयोजन स्थानीय नाका चौक स्थित भाजपा के विधानसभा संयोजक रामनरेश यादव के निवास से किया किया गया। इस दौरान सराफा एसोसिएशन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पगुच्छ, गुलदस्ता भेंटकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका जोरदार स्वागत किया।
ढोल-बाजे एवं आतिशबाजी के साथ आभार रैली निकाली गई, जो स्टेशन रोड, अशोक टॉकीज, रेस्ट हाउस, अग्रसेन चौक, बाराद्वार रोड, पेट्रोल पंप से कोरबा रोड, सोसायटी चौक, बुधवारी बाजार, गौरव पथ मार्ग,हटरी- हॉस्पिटल रोड, हटरी चौक, नवधा चौक, अग्रसेन चौक होते हुए भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के मालखरौदा बस स्टैंड स्थित निवास पहुंची, जहां आभार रैली का समापन हुआ । इस आभार रैली का यात्रा मार्ग में जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया।
सर्वप्रथम रेस्ट हाउस के पास मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल साई कंप्यूटर के नेतृत्व में मंच सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया तो वहीं यात्रा मार्ग में भी उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। नवधा चौक में सक्ती जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सराफ के प्रतिष्ठान ज्वेलर्स अर्जुन लाल रामकुमार सराफ में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सराफ, आलोक अग्रवाल बिल्लू, विनोद अग्रवाल, दिनेश सराफ,श्रीमती कविता सराफ सहित काफी संख्या में सर्राफा व्यवसायी उपस्थित थे, एवं इस दौरान सराफा एसोसिएशन ने नवनिर्वाचित सांसद को गुलदस्ता भेंटकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें बधाई दी व कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र तेजी से विकास करेगा।




