छत्तीसगढ़

सक्ती में भाजपा ने निकाली विजय आभार रैली, नवविर्वाचित सांसद कमलेश जांगड़े का जगह-जगह हुआ हार्दिक अभिनंदन

सक्ती। जांजगीर-चाम्पा लोकसभा क्षेत्र की नव निर्वाचित भाजपा सांसद श्रीमति कमलेश जांगड़े भाजपा द्वारा निकाली गई आभार रैली में शामिल हुई। नगर में मिले अपार समर्थन से जीत मिलने पर नगर वासियों का आभार प्रकट करने उक्त विजय आभार रैली निकाली गई। जगह-जगह नव निर्वाचित सांसद का लोगों का फूलमालाओं से हार्दिक अभिनंदन किया।

शाम 6 बजे नाका चौक में विजय रैली रामनरेश यादव के निवास स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर अग्रसेन चौक बाराद्वार रोड पुरेन्हापारा होते हुए बुधवारी बाजार चौक से गौरव पथ एवं हटरी रोड राजापारा नारायण सागर गायत्री मंदिर से मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल के घर तक जहां लोगो ने जगह जगह नवनिर्वाचित सांसद कमलेश जांगड़े को बधाई देते हुए फूलमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। भारी मतों से समर्थन मिलने पर सांसद कमलेश जांगड़े ने हाथ जोडक़र सक्ती नगरवासियों के स्नेह के लिए उनका आभार प्रगट किया।

विजय आभार रैली में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के साथ जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी, जिला मीडिया नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष उपाध्यक्ष, मंत्री की टीम, युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महामंत्री एवंभाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। समापन के बाद अनूप अग्रवाल के घर पर भाजपा पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ के साथ सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भोजन किया।

Related Articles