छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द अवस्थी ने सीएम विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर/सक्ती। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द अवस्थी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय से प्रदेश के पत्रकारों के हित में चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से श्री अवस्थी ने मांग की है कि प्रदेश के पत्रकार साथियों के हित में पत्रकार सुरक्षा कानून में सुधार कर त्वरित लागू कराई जाए, इलाज के लिए मिलने वाली राशि को दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख करवाने का कष्ट करें।इसके अलावा साप्ताहिक अखबार के संपादकों को अधिमान्यता की पात्रता दिए जाने, सर्किट हाउस में रूकने की पात्रता के साथ-साथ हर जिले और कस्बे के पत्रकार साथियों को साल में दो बार भ्रमण करवाने जनसंपर्क विभाग से सहयोग दिलाए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि प्रेस में कार्यरत गैर तकनीकी कर्मचारियों की सेवा अवधि दो वर्ष बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए (पूर्व सरकार ने पत्रकारों की सेवा अवधि 62 वर्ष कर दी थी लेकिन प्रेस में कार्यरत गैर पत्रकार कर्मचारियों का सेवा अवधि यथावत है)। हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के शहरों करबों में न्यूनतम दर पर आवासीय भूखंड उपलब्ध करवाएं रायपुर शहर के पत्रकार साथियों को अटल नगर में न्यूनतम दर पर आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।

Related Articles