
-
कांग्रेस नेता साधेश्वर गबेल के पूज्य पिताजी थे नारायण प्रसाद
-
जिला कांग्रेस कमेटी, सरस्वती शिशु मंदिर सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
-
किसानों के हित के लिए अनेकों बार जेल की भी यात्राएं की नारायण प्रसाद ने
सक्ती । मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग में वर्षों तक वरिष्ठ शिक्षक के रूप में सेवाएं देकर सेवानिवृत हुए शिक्षक, भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सक्ती की शिवाजी बाल कल्याण समिति के सदस्य तथा जिला किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष साधेश्वर प्रसाद गबेल के पूज्य पिता श्री नारायण प्रसाद गबेल का दिनांक 28 मई 2024 दिन-मंगलवार को उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया, वे विगत कुछ महीनो से अस्वस्थ्य चल रहे थे। 86 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कांग्रेस नेता साधेश्वर प्रसाद गबेल,वेणु प्रकाश गबेल एवं राजेश गबेल (पुष्पा जनरल स्टोर) के पूज्य पिताजी थे।
श्री नारायण प्रसाद गबेल का अंतिम संस्कार दिनांक- 28 मई 2024 दिन- मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे उनके गृह ग्राम- जाजग (शक्ति) में संपन्न हुआ। नारायण प्रसाद गबेल के निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
गौरतलब रहे कि नारायण प्रसाद गबेल शिक्षक के साथ ही भारतीय किसान संघ के वर्षों तक छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रहे एवं उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर जहां पूरे प्रदेश में एक जन आंदोलन भी किया तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में तत्कालीन डॉक्टर रमन सिंह की सरकार के समय वे इस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर थे। उन्होंने लगातार सरकार से भी किसानों के हित के लिए संघर्ष किया वहीं वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान रखते थे तथा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भी वे प्रबंधन समिति के वर्षों तक सदस्य रहे। श्री गबेल मृदुभाषी तथा एक सफल कृषक के रूप में जिले में ख्यातिलब्ध हो चुके थे। उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिवार सहित विभिन्न राजननैतिक दलों एवं स्वयंसेवी, सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।




