छत्तीसगढ़

सक्ती जिले के बोर्ड परीक्षा की अंक सूची की मूल प्रति का वितरण 27 मई को

 सभी निजी-सरकारी स्कूलों के प्राचार्य तथा बोर्ड प्रभारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश

सक्ती। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणामों के मूल अंक सूची का वितरण जिला शिक्षा विभाग द्वारा आगामी 27 मई 2024 को शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार चंद्रा ने जिले के सभी हाई स्कूलों एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के संबंधित प्राचार्य अथवा बोर्ड प्रभारी को अपने-अपने विद्यालयों के परीक्षार्थियों की अंक सूची लेने तथा अंक सूची का मिलान कर प्राप्त कर लेने के निर्देश दिए हैं, साथ ही सभी निजी व शासकीय स्कूलों के प्राचार्य व बोर्ड प्रभारियों को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Related Articles