छत्तीसगढ़

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी व भाजपा जिला मंत्री महेश साहू ने अपने समर्थकों के साथ पीएमओ कार्यालय और दिल्ली रेल मंत्रालय को सौंपा ज्ञापन

 खरसिया अंडरब्रिज व किरोड़ीमल में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करने की मांग

खरसिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष और विधान सभा खरसिया के पूर्व विधायक प्रत्याशी व भाजपा जिलामंत्री महेश साहू ने अपने साथियों सहित दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री कार्यालय व रेल मंत्रालय में खरसिया की महती समस्या क़ो अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से खरसिया में अंडरब्रिज बनाने तथा किरोड़ीमल नगर रेल्वे स्टेशन में जन शताब्दी, साऊथ बिहार, उत्कल, टाटा इतवारी एक्सप्रेस ठहराव की मांग भी रखी गई। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया है कि खरसिया अंडर ब्रिज अत्यंत आवश्यक इसलिए है क्योंकि दो भागों में बंटे खरसिया शहर व ग्रामीण क्षेत्र वासियों को आवागमन में सुविधा मिल सके और रेल्वे क्रॉसिंग की वजह से भीषण धूप में आवागमन करने से राहगीरों को राहत मिल सके। इस महती समस्या के सम्बन्ध में सम्बंधित कार्यालय में ज्ञापन देते समय खरसिया विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी व जिला मंत्री महेश साहू, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज राठौर, रायगढ़ पश्चिम मंडल महामंत्री अजय अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन राठौर सहित अन्य समर्थकगण उपस्थित थे।

Related Articles