छत्तीसगढ़

सर्व वर्ग के कल्याण के लिए सदैव तत्पर, अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के जन सेवक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल का जन्मदिन मनाया गया सेवा दिवस के रूप में

  • राहगीरों को पिलाई गई शरबत, नगर पालिका के कर्मचारियों को कराया गया स्वल्पाहार

  • श्यामसुंदर ने कहा- लोगों का आशीर्वाद ही मेरे जीवन के लिए प्रेरणास्त्रोत

सक्ती। सर्व जनहिताय की भावना से ओतप्रोत, सर्व वर्ग कल्याण के लिए सदैव तत्पर व अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के जनसेवक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर श्यामसुंदर अग्रवाल ने दिन की शुरुआत जहां सेवा कार्यों से की, वहीं देर रात्रि श्यामसुंदर अग्रवाल के गेवाडीन कालोनी स्थित निवास में उनके प्रशंसकों ने पहुंचकर केक काटा तथा जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

सुबह शहर के कुछ कांग्रेस नेताओं के निवास पर भी जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्यामसुंदर अग्रवाल ने पहुंचकर केक काटा तथा अपने प्रशंसकों से जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीकार की, वही श्यामसुंदर अग्रवाल के कार्यालय के सामने गौरव पथ मार्ग पर सुबह ठंडे शरबत एवं ठंडे पानी के वितरण शिविर का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्यामसुंदर अग्रवाल ने उपस्थित होकर स्वयं राहगीरों को शरबत पिलाई तथा सेवा कार्य किया, जबकि नगर पालिका परिषद सक्ती के कार्यालय में सभी कर्मचारियों को भी श्यामसुंदर अग्रवाल के जन्मदिन के मौके पर स्वल्पाहार कराया गया।

इस अवसर पर कर्मचारियों के बीच भी श्यामसुंदर अग्रवाल ने केक काटा, वहीं 16 मई की देर शाम नगर पालिका कार्यालय के बाहर स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया है, जिसमें जिले के गणमान्य नागरिक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के समर्थक तथा उनके प्रशंसक भी मौजूद रहे, वहीं जन्मदिन के मौके पर जहां सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी उनके प्रशंसक तथा समर्थक भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। श्यामसुंदर अग्रवाल अपने इस जन्मदिन को एक सेवा दिवस के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज वरिष्ठ जनों एवं उनके शुभचिंतकों के आशीर्वाद से वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं, उन्होंने जीवन में सदैव जन कल्याण एवं जनहित का लक्ष्य लेकर अपना कार्य किया है। आज उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि वे एक सच्चे सेवक के रूप में लोगों के बीच कार्य कर रहे हैं, उनका यथासंभव यही प्रयास रहता है कि दीन- दुखियों जरूरतमंदों की सदैव सहायता की तथा ईश्वर उन्हें सदैव इतनी ऊर्जा देता रहे कि उन्हें ऐसे सेवा के कार्यों से कभी पीछे नहीं हटना पड़े एवं उनका पूरा परिवार भी ऐसे कार्यों में सदैव अपना योगदान देता है।

श्यामसुंदर अग्रवाल के जन्मदिन के मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती, अग्रवाल सभा सक्ती, मारवाड़ी युवा मंच शाखा सक्ती, छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन जिला इकाई- सक्ती, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई- सक्ती, जिला शक्ति प्रेस क्लब सक्ती, अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन शाखा- सक्ती, जन सेवा समिति सक्ती, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई सक्ती, श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति सक्ती,वैश्य वल्र्ड फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई, जिला राइस मिल एसोसिएशन सक्ती,अंचल सहित क्षेत्र के विभिन्न कर्मचारी संगठनों सहित विभिन्न स्वयंसेवी,सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

शहर के बच्चों ने भी मनाया श्यामू चाचा का ऐतिहासिक और अनूठा जन्मदिन

सांझ ढलते ही नगरपालिका अध्यक्ष के कार्यालय के सामने जहां आयोजित जन्मदिन के सार्वजनिक कार्यक्रम में शहर के बच्चों ने भी पहुंच कर अपने श्यामू चाचा का जन्मदिन मनाया, वहीं शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्यामसुंदर अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी। बच्चों ने जहां अपने श्यामू चाचा के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई वही श्यामसुंदर ने भी बच्चों के इस उत्साह को देखकर उन्हें टॉफियां दी तथा स्वयं उन्हें नाश्ता भी कराया तथा इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई।

सबसे खास बात यह रही कि नगर पालिका सक्ती के कर्मचारियों ने भी अपने प्रिय पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर केक काटा एवं उन पर पुष्प की वर्षा की, साथ ही इस जन्मदिन के मौके पर आगंतुकों के सम्मान में जहां स्वल्पाहार का आयोजन किया गया तो वहीं शहर की अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कांग्रेस- भाजपा के बड़े दिग्गज नेता सहित अनेकों संगठनों के लोगों ने पहुंचकर बधाई दी। इस दौरान काफी संख्या में वरिष्ठ जन भी पहुंचे तथा अपने लाडले को आशीर्वाद देने बुजुर्गों का भी प्यार उमड़ पड़ा।

Related Articles