छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी और कड़ी धूप में प्यास बुझाने की बेहतरीन पहल : सक्ती की मारवाड़ी युवा मंच शाखा ने अग्रसेन चौक में राहगीरों को पिलाया आम का पानी और मीठा शरबत

  • सक्ती टीआई विवेक शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल एवं अग्रवाल सभा के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल मौके पर रहे मौजूद

  • टीआई विवेक शर्मा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा – भीषण गर्मी में ठंडा पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य

मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा द्वारा 15 मई को अग्रसेन चौक में आयोजित आम पानी एवं शरबत की सेवा कार्यक्रम

सक्ती। ”गर्मी का महीना…आसमान से मानो आग की बारिश हो रही है…धरती तप रही है। सूनी सड़क पे चल रहे राहगीरों का गला सूख रहा है और ऐसे में उसको ठंडा पानी मिल जाए तो यह उसके लिए अमृत तुल्य होता है। इसी परिदृश्य को आज सक्ती के अग्रसेन चौक में साकार कर दिखाया जिले की मारवाड़ी युवा मंच शाखा ने, जहां पहुंचे सैकड़ों की संख्या में राहगीरों ने मीठे शरबत और शीतल जल से अपनी प्यास बुझाई। सक्ती की मारवाड़ी युवा मंच शाखा द्वारा आज अग्रसेन चौक में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सैकड़ों राहगीरों को आम का पानी और मीठा शरबत पिलाया गया। इस अवसर पर सक्ती टीआई विवेक शर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल एवं अग्रवाल सभा के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल भी मौजूद थे।

मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा द्वारा 15 मई को अग्रसेन चौक में आयोजित आम पानी एवं शरबत की सेवा कार्यक्रम

इस भीषण गर्मी में जहां लोगों को तपती धूप सता रही है, वहीं राहगीरों को पानी की भी तलाश में यहां से वहां भटकना पड़ता है। राहगीरों की इसी समस्या को दूर करने के लिए सक्ती की मारवाड़ी युवा मंच शाखा ने बीड़ा उठाया है। सुबह 11 बजे से प्रारंभ उक्त कार्यक्रम काफी देर तक चलता रहा, जहां पहुंचकर सैकड़ों लोगों ने भीषण गर्मी में अपना गल तर किया। लोगों को बुला-बुलाकर शरबत पिलाई गई। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा उठाए गए इस कदम की सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मारवाड़ी युवा मंच मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मंच के राष्ट्रीय तथा प्रादेशिक कार्यक्रमों में जन सेवा कार्यक्रमों में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की सेवा राहगीरों को शरबत की सेवा आदि शामिल है। इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले जून माह तक प्रत्येक सप्ताह बुधवार को अलग-अलग स्थान पर यह सेवा दी जाएगी। सक्ती थाने के टी आई विवेक शर्मा एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि राहगीरों को ठंडा पानी पिलाना बड़ा ही पुण्य का कार्य है। वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए सामाजिक संस्थाओं की यह पहल प्रशंसनीय है। उन्होंने अन्य सामाजिक संस्थाओं से भी इसी तरह सेवा कार्यों को अनवरत जारी रखने की अपील की।

मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा द्वारा 15 मई को आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के संरक्षक हरिओम अग्रवाल, कन्हैया गोयल,महेंद्र जिंदल, पूर्व शाखा अध्यक्ष मानस अग्रवाल, मनीष कथूरिया, शक्ति शाखा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल (साइ कंप्यूटर ),अनिल सराफ,रवि अग्रवाल अशोका, राकेश अग्रवाल शांति पैलेस, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली, चिराग अग्रवाल लल्ली,अमन गर्ग लगदातार ट्रेडिंग, रितेश अग्रवाल डी एम, अनुराग जिंदल भुरू सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

14 मई को पापा ढाबा शक्ति में संपन्न मंच की शक्ति शाखा की बैठक
14 मई को पापा ढाबा शक्ति में संपन्न मंच की शक्ति शाखा की बैठक

इसके पूर्व मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा की बैठक 14 मई की रात्रि स्थानीय पापा ढाबा में संपन्न हुई जिसमें आगामी दिनों के लिए मंच द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों के रूपरेखा तैयार की गई। इस बैठक में मंच के सदस्य अमन गर्ग लखदातार ट्रेडिंग कंपनी का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया और मंच की ओर से उन्हें बधाई शुभकामनाएं भी दी गई। इस बैठक में काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

मंच द्वारा ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आने वाले जून माह तक प्रत्येक सप्ताह ठंडा पानी एवं शरबत का शिविर आयोजित करने तथा वर्ष भर प्रत्येक माह एक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है। मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा द्वारा भीषण गर्मी में की गई इस नेक पहल की सबने सराहना की।

Related Articles