छत्तीसगढ़

जिंदल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बनाया कीर्तिमान

 विद्यालय की पहली ही बैच ने किया कमाल, बच्चों के बेहतर प्रदर्शन से विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई

सक्ती। शहर में संचालित जिंदल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कीर्तिमान रच दिया है। जिंदल वल्र्ड स्कूल की 12वीं कक्षा के पहले बैच ने सीबीएसई बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है।कक्षा 12वी में 54 विद्यार्थियों में से 13 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले में कक्षा 12 में यश अग्रवाल -95.6 प्रतिशत, सिद्धार्थ अग्रवाल 92.4 प्रतिशत, ख़ुशी अग्रवाल 92.2 प्रतिशत, अर्नी अग्रवाल ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया तथा पूरे जिले में सीबीएसई बोर्ड में यश अग्रवाल ने टॉपर होने का गौरव हासिल किया है।

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की 10वीं कक्षा में 54 विद्यार्थियों में 25 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, 8 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, कक्षा 10 के टॉपर में सौम्या अग्रवाल 94 प्रतिशत, वंश अग्रवाल 93.2 प्रतिशत, अनंत अग्रवाल 92.2 प्रतिशत, पूर्णव पटेल 92 प्रतिशत, अनमोल अग्रवाल 91.2 प्रतिशत, क्षमा अग्रवाल 90.4 प्रतिशत, आयुष देवांगन ने 90.4 प्रतिशत, आन्या अग्रवाल के 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विद्यालय प्रबंधन ने बधाई दी है, वहीं स्कूल के प्रिंसिपल श्री वेंकट, डायरेक्टर ऋषभ अग्रवाल ने सभी छात्रों को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और बच्चों के उज्वजल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों की भी सराहना की।

ज्ञात रहे कि साल 2023 में ही जिंदल वर्ल्ड स्कूल में 12वीं कक्षाएं प्रारंभ की गई थी। प्रथम बैच में ही स्कूल के विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन से जहां विद्यालय प्रबंधन भी उत्साहित है, वहीं विद्यालय में भी सभी कक्षाओं में बच्चों की पढ़ाई के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय के डायरेक्टर रवि जिंदल एवं ऋषभ अग्रवाल का कहना है कि विद्यालय में नर्सरी से लेकर सभी बड़ी कक्षाओं के लिए प्रबंधन द्वारा विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। इसी की प्रतिफल है कि इस विद्यालय में प्रतिवर्ष बेहतर परीक्षा परिणाम आ रहा है।

Related Articles