
सक्ती। देवांगन युवा संगठन ने 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर कचहरी चौक न्यायालय द्वार के पास प्याऊ घर का शुभारंभ किया। समाज के वरिष्ठजनों एवं संगठन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मजदूरों के हाथों से प्याऊ घर का शुभारंभ कराने का निर्णय लेते हुए इसकी शुरूआत की। श्रमिक भाईयों में मनोहर बघेल, बड़ा शीतल, राम, मंगल बंजारे, राजेश सहिस, टिल्लू पटेल द्वारा प्याऊ घर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित देवांगन समाज के वरिष्ठ बंधुओं ने कहा कि गर्मियों में एक ओर जहां राहगीरों को पानी की बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है, वहीं गर्मी के दिनों में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है। देवांगन युवा संगठन के द्वारा न्यायालय द्वार के पास प्याऊ घर का शुभारंभ करने से न्यायालय में बाहर से आने वाले नागरिकों को पानी आसानी से मिल सकेगा। देवांगन समाज के युवा हमेशा जनकल्याण के कार्यों में सदैव बढ़ चढक़र हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर और युवाओं को भी इस संगठन से जुडऩे की बात अपील की गई। इस अवसर पर समाजसेवी के रूप में कार्य करने वाले देवांगन युवा संगठन के साथ देवांगन बंधु भारी संख्या में उपस्थित थे।




