
सक्ती। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्टेशन पारा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार प्रदान कर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
शा पु मा वि स्टेशन पारा सक्ति में शाला विकास समिति अध्यक्ष विजय बहादुर गहरवाल ने वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की। इस अवसर पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त विद्यार्थियों को बतौर पुरस्कार पेन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप के सीएसी रामकुमार कांत उपस्थित थे। कक्षा 6वी में कुमारी पिंकी प्रथम, पूनम द्वितीय व नीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कक्षा 7वी में गायत्री ने प्रथम स्थान , भैरवी ने द्वितीय व संजय को तीसरा स्थान मिला। कक्षा 8वी में रितेश प्रथम, संतोष श्रीवास द्वितीय व सृष्टि ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी बच्चों को विद्यालय की प्रभारी प्रधान पाठिका सविता लाल, शिक्षकगण- सुरेश पांडेय, लुकेश पाटले, उत्तम खूंटे ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन सुरेश पांडेय द्वारा किया गया।




