छत्तीसगढ़

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा की मानवीय पहल : जिले में चहुंओर हो रही मुक्तकंठ से प्रशंसा

मजदूर दिवस के मौके पर श्रमिकों को कराया भोजन, राहगीरों को पिलाई शरबत, पशुओं के पानी के लिए की गई कोटने की व्यवस्था

सक्ती। जनसेवा के कार्यों में सदैव बढ़-चढक़र भागीदारी निभाने वाली अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सक्ती शाखा ने एक बार पुन: मानवीय पहल करते हुए मजदूर दिवस के मौके पर जहां श्रमिकों को भरपेट भोजन कराया, राहगीरों को शरबत पिलाई, वहीं भीषण गर्मी में पशुओं के पीने के लिए पानी और कोटने की व्यवस्था भी की है, जिसकी जिले में चहुंओर मुक्तकंठ से प्रशंसा की जा रही है।

जनसेवा कार्यों के लिए मिसाल बनी अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा की प्रशंसा जितनी की जाए, वह कम है। विगत कई अरसे से संस्था की सक्ती इकाई ने सेवा कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सेदारी निभाते हुए नित नए आयाम गढ़े हैं।

इसी तारतम्य में आज पुन: संस्था द्वारा किए गए जनसेवा के कार्यों की जिले में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है, इसीलिए अल्प समय में ही संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली है। शाखा के पुनर्गठन के बाद सभी पदाधिकारी उत्साहित होकर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार समस्त कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने में जुटे हुए हैं।

आज मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों को भरपेट भोजन कराया गया और मीठे शरबत का भी वितरण किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शक्ति शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल, सचिव श्रीमती सीमा अग्रवाल, कोषाध्याय श्रीमती संगीता केडिया, श्रीमती उषा अग्रवाल पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, श्रीमती मामला देवी अग्रवाल, श्रीमती मीना दिलीप अग्रवाल, श्रीमती राखी अग्रवाल, श्रीमती संगीता खेतान सहित शाखा के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

Related Articles