
हॉस्पिटल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने किया महिला के खिलाफ मामला दर्ज
सक्ती। सक्ती के गोमती देवी अस्पताल प्रबंधन की सजगता से एक नवजात बच्ची की जान बचा ली गयी है. सक्ती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोमती देवी हॉस्पिटल द्वारा उन्हें लिखित आवेदन के माध्यम से जानकारी दी गई कि 26 अप्रैल को सुबह 6 बजे उनके अस्पताल में एक महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर आई थी. टेस्ट करने पर यूरिन प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया, जिसके बाद उक्त लडक़ी को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करने का सुझाव दिया गया. इसके बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे उक्त लडक़ी के वाशरूम जाने के बाद अस्पताल की लेडी स्टाफ नंदिनी जब वह गयी तो वहां कमोड में एक नवजात शिशु के देखकर उसके होश उड़ गए.वाशरूम में कमोड के अंदर एक नवजात शिशु मिली जिसका सिर ऊपर और पैर कमोड के नीचे था और कमोड का ढक्कन बंद था. तत्काल अस्पताल प्रबंधन द्वारा नवजात शिशु को इमरजेंसी में भर्ती किया गया और सक्ती पुलिस को इसकी लिखित में सुचना दी गयी.
उपरोक्त बच्ची के संबंध में संबंधित महिला से पूछताछ करने पर उसने शिशु को बाथरूम में जन्म देने की बात स्वीकार कर ली. टीआई विवेक शर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से मिली सुचना के आधार पर मामले की जांच की गई तथा संबंधित महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. नवजात बच्ची के स्वास्थ्य को देखते हुए उसे मां के सुपुर्द किया गया है. गोमती देवी अस्पताल प्रबंधन की सजगता और सूझबूझ से नवजात बच्ची की जान बच गयी जिसके लिए अस्पताल प्रबंधन को साधुवाद ज्ञापित किया है।




