छत्तीसगढ़

स्वीप कार्यक्रम के तहत कृषक संगोष्ठी सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सक्ती।  लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो और स्वीप नोडल अधिकारी बी पी भारद्वाज के निर्देशन में जिले में लगातार विभिन्न नवाचारी स्वीप गतिविधियां आयोजित कराई जा रही है। इसी कड़ी में कृषक संगोष्ठी सम्मेलन कार्यक्रम में किसानो को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए मतदान करने प्रेरित किया गया l

जागरूकता कर्यक्रम के तहत कृषक संगोष्ठी सम्मेलन व शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ ही रैली के माध्यम से ग्राम डोंगिया के आस-पास रहने वाले ग्रामीणों को 7 मई 2024 को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरुक किया गयाl कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त जिलेवासियों से 7 मई 2024 को होने वाले मतदान के महापर्व पर अपने मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की अपील की है।

Related Articles