छत्तीसगढ़

मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह के मार्गदर्शन में सेल्फी पॉइंट एवं बैनर के द्वारा मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

सीएमओ ने कहा- शहर के 18 वार्डों में शत-प्रतिशत मतदान ही है प्रशासन का संकल्प

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर 25 अप्रैल को विभिन्न चौक चौराहे पर फ्लैश मोबाइल रोशनी द्वारा बाजार में मतदान संदेश दिया गया।

सक्ती के हृदय स्थल एवं बाजार चौक में मतदान जागरूकता के लिए सेल्फी पॉइंट एवं बैनर लगाकर नव मतदाता एवं मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस स्वीप कार्यक्रम में नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, उप अभियंता शैलेंद्र पटेल, वैभव चौबे, इब्राहिम खान, वेद जायसवाल, विजय सोनवानी, रोहिणी शेख, रियाजुद्दीन, नंदलाल प्रधान, केसरी द्विवेदी, रामभरोस यादव, उर्मिला जायसवाल, शिवानी गुप्ता, एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles