
जैजैपुर। महिला से आरडी खाता खोलने के नाम पर पासवर्ड मोबाइल से पासवर्ड व एचडीएफसी बैंक का खाता व कोड पूछकर 8 लाख 40 हजार रूपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिवनी में निलेश यादव यादव पिता बलदाऊ यादव ने एक विधवा महिला से उसके स्वर्गीय पति से जान पहचान का वास्ता देकर महिला का आरडी खाता खोलने की बात कहते हुए उसके मोबाइल से पासवर्ड मांगा और एचडीएफसी बैंक का खाता व कोड पूछकर चला गया। जब महिला ने अपने खाते की जांच कराई तो पता चला कि उसके खाते से लगभग 8 लाख से अधिक की राशि ट्रांसफर कर ली गई है।
महिला द्वारा आरोपी से पूछे जाने पर वह वाद-विवाद पर उतारू हो गया, जिसकी सूचना महिला ने जैजैपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस द्वारा आरोपी निलेश यादव के विरूद्ध भा.द. वि. की धारा 420 अपराध क्रमांक 53/2024 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में सहा. उप निरी. एच.एन. ताम्रकार, एस. एन. मिश्रा, आर. अरुण चंद्रा, शत्रुघ्न जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।