छत्तीसगढ़

सक्ती नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल के निवास पर देवी चित्रलेखा की अमृतवाणी में 4 मई से होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

  • कथा स्थल हेतु किया जा रहा भव्य पंडाल का निर्माण

  • जायसवाल परिवार ने धर्म प्रेमियों से की कथा श्रवण की अपील

सक्ती। नगर पालिका सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल (दादू) के निवास में आगामी 4 से 10 मई तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा में व्यास पीठ पर विश्व की देश-विदेश में धर्म का प्रचार कर रहीं सुप्रसिद्ध कथा वाचक देवी चित्रलेखा अपनी अमृतवाणी से कथा का व्याख्यान करेंगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा

4 मई को प्रात: 8 बजे मां महामाया देवी मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ कथा प्रारंभ होगी। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी। इसी दिन श्रीमदभागवत महात्मय कथा से शुभारंभ होगा। 5 मई को प्रथम स्कंध ,भगवान के 24 अवतार, एवं व्यास नारद जी संवाद, 6 मई को सुखदेव जी आगमन, धु्रव चरित्र, अजामिल कथा एवं प्रहलाद कथा, 7 मई को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्री राम जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव, 8 मई को श्री कृष्ण बाल लीलाएं एवं गोवर्धन लीलाएं, 9 मई को महारास, मथुरा गमन, एवं रुक्मणी विवाह, 10 मई को श्री सुदामा चरित्र, भागवत सार एवं रात्रि 7:30 से भंडारा-प्रसाद का कार्यक्रम रखा गया है। कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगी।

वंदना टेलर्स एंड बॉडी मेमु प्राइवेट लिमिटेड ठाकुरदिया पारा शक्ति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर आयोजक परिवार के सतीश कुमार जायसवाल (वरिष्ठ अधिवक्ता,पर्यावरण विद), त्रिलोक चंद जायसवाल (दादू) जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शक्ति एवं श्रीमती सुषमा जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष शक्ति सहित सभी जायसवाल परिवार ने धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर कथा श्रवण सुनकर सपरिवार पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है। यहां हजारों लोगों के लिए कथा श्रवण हेतु व्यवस्था की जा रही है। सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक देवी चित्रलेखा जी के आगामी कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर- 999177 3333 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles