छत्तीसगढ़

पीएम मोदी की चुनावी सभा : ऐसी दीवानगी कि तपती दुपहरी में भी जनसभा में उमड़ी लाखों की भीड़, ‘मैं मोदी का परिवार’ वाली टी-शर्ट पहने मोदी समर्थकों के ‘मोदी…मोदी…मोदी…मोदी’ के नारों से गूंज उठा सभा स्थल

 पीएम मोदी का हुआ आगमन, सक्ती जिला किले में तब्दील, जमीन से लेकर आसमान तक चप्पे-चप्पे की निगरानी…जनसभा में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, कहा- 60 साल तक एक परिवार ने खुद या रिमोट से चलाई सरकार, कांग्रेस के नेता भरते रहे तिजोरी…हिंदुस्तान के देशवासी ही मोदी का सुरक्षा कवच

सक्ती। छत्तीसगढ़ में लोकसभा के दूसरे चरण की फाइट अब फाइनल स्टेज पर पहुंच गई है। इस बीच बीजेपी प्रत्याशियों की जीत पक्की करने प्रधानमंत्री मोदी चुनावी मैदान में उतर गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी दूसरे चरण की वोटिंग के लिए प्रचार थमने से ठीक पहले दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे, जहां सक्ती जिले के जेठा में आयोजित विशाल जनसभा को उन्होंने संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान के देशवासी ही मोदी का सुरक्षा कवच हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ही परिवार में 60 वर्षों तक रिमोट से सरकार चलाई और अपनी तिजोरी भरते रहे। तपती दुपहरी में लाखों की संख्या में मोदी समर्थक सभा स्थल में पहुंचे, वहीं ‘मैं मोदी का परिवार’ वाली टी-शर्ट पहने मोदी समर्थकों के ‘मोदी…मोदी…मोदी…मोदी’ के नारों से सभा स्थल गूंज उठा।

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ी भाषा में उपस्थित सभी जनों का अभिवादन करते हुए वंदन किया तथा कहा कि कोसा, कासा, कंचन की इस नगरी में आप सभी का उत्साह देखकर मुझे ऐसा लग रहा है कि आप आने वाले 07 मई को मेरे लिए एक घंटा निकालेंगे एवं मतदान केंद्र तक अपना वोट डालने जरूर जाएंगे,वहीं इस अवसर पर प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको कमलेश के कमल में बटन दबाना है तथा भाजपा को जिताना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज से शुरु हो चुका है. आज दोपहर 2 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का विमान लैंड हुआ. यहां से पीएम 2.10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2:40 बजे जांजगीर-चांपा के बाराद्वार हेलीपैड पहुंचें. यहां से पीएम मोदी सभा स्थल पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सक्ती की सभा में कहा कि 60 साल तक एक परिवार ने खुद या रिमोट से सरकार चलाई है. कांग्रेस के नेता सिर्फ तिजोरी भरते रहे. भाजपा ने राम मंदिर का निर्माण सुनिश्चित कराया है. हिंदुस्तान के देशवासी ही मोदी का सुरक्षा कवच हैं.

मोदी ने की रामनामी समाज की प्रशंसा

पीएम मोदी ने मंच के माध्यम से रामनामी समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज डेढ़ सौ साल पूर्व रामनामी समाज के पूर्वजों ने राम मंदिर बनने की तारीख तय कर दी थी, तथा आज मंच पर रामनामी समाज के प्रमुख आचार्य महेत्तरराम जी एवं माता सेत बाई जी उपस्थित है, मैं उन्हें वंदन करते हुए उन्हें प्रणाम करता हूं,तथा इन्होंने अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी पहुंच कर वहां हमें आशीर्वाद दिया था, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने आप को भगवान राम से भी बड़ा मानती है, कांग्रेस ने अयोध्या के श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भी ठुकरा दिया अब जनता के हाथों में यह बात है की तीसरी बार आपको फिर से ऐसी पार्टी को सबक सिखाना है, वही पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश राम जी का ननिहाल है एवं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से कमलेश जांगड़े एवं रायगढ़ लोकसभा से राधेश्याम राठिया को जिताकर आप इन्हें मेरी मदद के लिए दिल्ली भेजें तथा भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए इन दोनों सांसदों की मुझे आवश्यकता होगी

पीएम की तस्वीर बनाकर लाई बच्ची, नजर पड़ते ही पीएम ने दिया आशीर्वाद

सक्ती के जेठा में आयोजित जनसभा में एक बच्ची के हाथों में प्रधानमंत्री मोदी का चित्र लिए खड़ी रही। प्रधानमंत्री की नजर उस पर पड़ते ही उन्होंने बच्ची को बैठने को कहा। पीएम ने कहा कि बेटी मैंने तुम्हारी यहां तस्वीर देखी है, इतना बढिय़ा काम करके लाई हो, मैं तुम्हें आशीर्वाद देता हूं। प्रधानमंत्री ने बच्ची को बैठने और उसे चिट्ठी लिखने की बात कही। प्रधानमंत्री के इस शब्द से जनता ने उनका खूब अभिवादन कर तालियां बजाई। पीएम ने कहा मैं पुलिस के जवानों से कहता हूं, तस्वीर बेटी देना चाहती है तो ले लीजिए और मुझे जरूर पहुंचाइये, तुमने बढिय़ा काम किया है, उसमें तुम्हारा पता लिख देना मैं जरूर तुम्हें चिट्ठी लिखूंगा।

आम सभा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बाराद्वार हेलीपैड से धमतरी के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है. पीएम का हेलीकॉप्टर धमतरी हेलीपैड में लैंड होगा. जिसके बाद सड़क मार्ग से श्याम तराई गांव रवाना होंगे. शाम 5:00 से 5:40 बजे तक श्याम तराई गांव में पीएम मोदी आम सभा को संबोधित करेंगे.

इस आमसभा के बाद पीएम मोदी शाम 5:55 बजे धमतरी हेलीपैड से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे. धमतरी से रवाना होकर पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर 6:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. पीएम मोदी का काफिला एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए 6.45 बजे राजभवन पहुंचेगा.

23 अप्रैल को पीएम मोदी रायपुर के राजभवन में ही रात्रि विश्राम करेंगे. बुधवार सुबह अंबिकापुर रवाना होंगे पीएम मोदी छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन 24 अप्रैल को पीएम मोदी सुबह 8:30 बजे राज भवन से रायपुर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे. जिसके बाद पीएम 8:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे.

सुबह 9:35 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पर पीएम पहुंचेंगे और वहां से 9:40 बजे अंबिकापुर के लिए उड़ान भरेंगे. 10:35 बजे अंबिकापुर हेलीपैड पर पीएम मोदी पहुंचेंगे. पीएम 10:40 बजे सड़क मार्ग से अंबिकापुर पीजी कॉलेज जाएंगे. यहां 10:45 से 11:25 तक आम सभा को पीएम मोदी संबोधित करेंगे. जिसके बाद 12:35 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए पीएम मोदी उड़ान भरेंगे.

Related Articles