छत्तीसगढ़
लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने प्रेरित करने युवाओं द्वारा विभिन्न स्वीप कार्यक्रम का आयोजन 20 को

सक्ती। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो और स्वीप नोडल अधिकारी श्री बी पी भारद्वाज के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार विभिन्न नवाचारी स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 20 अप्रैल को स्वीप गतिविधि के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में चिन्हांकित स्थलों पर युवाओं द्वारा विभिन्न स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिससे आमजन को मताधिकार के ज्यादा से ज्यादा उपयोग के लिए जागरुक किया जा सके।




