छत्तीसगढ़

नाम नहीं, ब्रांड हैं श्याम सुंदर अग्रवाल…..समाज सेवा और जनहितैषी कार्यों में सदैव रहते हैं अग्रणी

सक्ती। समाजसेवी एवं जनकल्याणकारी कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल अब उस मुकाम तक पहुंच चुके हैं, जहां उनका नाम अब नाम नहीं रह गया, बल्कि एक ब्राण्ड बन चुका है। यह कहना है श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव का। किसी भी समस्या को लेकर आज तक जो भी उनके पास गया, कभी निराश होकर नहीं लौटा। उन्होंने हर समस्या का हरसंभव समाधान निकालने का प्रयास किया है।

अपनी दूरदर्शी विचारधारा के कारण वे जन-जन में लोकप्रिय हो चुके हैं। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने बताया कि हनुमान गेट थाना परिसर के पास स्थापित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के निकट एक पुराने विद्युत खंभे के कारण यहां मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का पंडाल लगाने या कार्यक्रम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यहां लगा खंभा क्षतिग्रस्त होकर टेढ़ा भी हो चुका था। खंभे में लगा करंट प्रवाहित विद्युत तार चौक के ट्रांसफार्मर तक गया हुआ था, जिसकी वजह से मंदिर में पंडाल लगाकर कार्यक्रमों का आयोजन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस संबंध में बार-बार प्रयास के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पा रहा था।

मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, कोडके मौर्य, अमित तंबोली, सोनू देवांगन सहित सभी सिद्ध हनुमान मंदिर के साथियों ने समस्या से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्यामसुंदर अग्रवाल जी को अवगत कराया, जिनकी पहल पर विद्युत कर्मियों ने एक माह के भीतर नया खंभा लगा दिया। इस खंभे के व्यवस्थित ढंग से लग जाने के कारण अब मंदिर परिसर में होने वाले आयोजनों में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। श्री श्याम सुंदर अग्रवाल जी के इस सराहनीय कार्य की नगरवासी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। मंदिर समिति ने श्री श्याम सुंदर अग्रवाल को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया है।

Related Articles