छत्तीसगढ़

चंद्रहासिनी मंदिर पहुंचकर डॉ. महंत ने किया देवी दर्शन, माता रानी के दरबार में शीश झुकाकर लिया आशीष, प्रदेशवासियों के अमन-चैन की मांगी दुआएं

सक्ती/चंद्रपुर। चैत्र नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत मां चंद्रहासिनी का दर्शन करने चंद्रपुर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर मां चंद्रहासिनी के चरणों में शीश झुकाकर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया और शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा, साथ ही अपने परिवार के सुख-समृद्धि, जनता की खुशहाली और राज्य में अमन-चैन बने रहने की कामना भी की।

माता चंद्रहासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए भक्त सुबह से ही पहुंचने लगे हैं। मां के जयकारों से मंदिर परिसर दिन भर गूंजता रहा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। सक्ती, बाराद्वार, मालखरौदा, जैजैपुर, रायगढ़, खरसिया, जांजगीर-चांपा, कोरबा सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु यहां मंदिर में आकर दिन भर शक्ति की उपासना कर रहे हैं।

देवी दर्शन के लिए पहुंंचे डॉ. चरणदास महंत ने नारियल, फूल माला, चुनरी, प्रसाद आदि माता को अर्पित कर शीश झुकाकर परिवार की खुशहाली की कामना की। यहां माता के जयकारों एवं देवी गीतों से आसपास का माहौल देवीमय बना हुआ है। यहां सुबह से लेकर देर शाम तक पूजन-अर्चन का क्रम चल रहा है। धूप-दीप की सुगंध और घंट एवं जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा है। आसपास में विभिन्न जगहों पर आयोजित मेले में बच्चों एवं महिलाएं खरीदारी करने पहुंच रही हैं।

Related Articles