छत्तीसगढ़

डीएम परिवार के डॉ. अमूल्य अग्रवाल ने पुणे की डॉ.डी व्हाई पाटील विद्यापीठ से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव

विश्व के टॉप मेडिकल संस्थानों में एक है डॉ. डी व्हाई पाटील विद्यापीठ

सक्ती। शहर के प्रतिष्ठित डीएम परिवार के सदस्य उमेश अग्रवाल के सुपुत्र डॉक्टर अमूल्य अग्रवाल को महाराष्ट्र के पुणे की डॉक्टर डी व्हाई पाटील विद्यापीठ से एमबीबीएस की डिग्री हासिल हुई है, तथा विगत दिनों अमूल्य अग्रवाल ने उपरोक्त विद्यापीठ से डॉक्टर बनने में सफलता हासिल की थी तथा डॉक्टर बनने के बाद संस्थान ने उन्हें एमबीबीएस की डिग्री प्रदान की है।

पुणे की मेडिकल विद्यापीठ से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त करने के बाद डॉक्टर अमूल्य अग्रवाल

डॉ. अमूल्य अग्रवाल अब जहां पूरे क्षेत्र में लोगों को एमबीबीएस चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे, वहीं डॉ. अमूल्य अग्रवाल को मिली एमबीबीएस की इस डिग्री पर उनके परिवारजन काफी उत्साहित हैं। डॉक्टर अमूल्य अग्रवाल ने कहा है कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में और अधिक उपलब्धियां हासिल कर लोगों की सेवा करना चाहते हैं । अमूल्य अग्रवाल को मिली इस एमबीबीएस की डिग्री से जहां जिले का गौरव बढ़ा है, वहीं उनकी इस उपलब्धि पर मित्रगणों चिराग अग्रवाल, लल्ली सहित सभी शुभचिंतकों एवं परिवार के सदस्यों ने उन्हें ढेरों बधाईयां दी हैं।

Related Articles