छत्तीसगढ़
Breaking News…. सक्ती नगर के व्यस्तम इलाके में थाने से महज 300 400 मीटर दूर हुईं देर रात लाखों की चोरी… 500000 लाख के सोने जेवरात और नगदी रकम की चोरी…खुली पुलिस गस्त की पोल
सक्ती नगर के व्यस्तम इलाके में थाने से महज 300 400 मीटर दूर हुईं देर रात लाखों की चोरी ने पुलिस गस्त की पोल खोल कर रख दी है. इस वारदात से नगर में जानमाल की सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया है.
जानकारी के अनुसरण 500000 लाख के सोने जेवरात और नगदी रकम की चोरी ने पुलिस गस्त पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है. बताया जाता है की थाने से महज 300 400 मीटर की दूरी पर स्थित प्रकाश गोयल पवन गोयल के मकान में बीती रात्रि चोरों के द्वारा रात्रि 12 बजे से २.४५ बजे पीछे के गेट में पेचकस से छेद कर कर 4 गेट खोल कर चोर भीतर भुस गए और 500000 लाख के सोने जेवरात और नगदी रकम पार कर दिए. मौके पर एसडीओपी मनीष कुंवर,थाना प्रभारी विवेक शर्मा अपनी टीम के साथ मौजूद थे जबकि समाचार लिखने तक डॉग squad की टीम नहीं पहुँच सकी थी.




