
सक्ती। नगर सहित पूरे देश में इस्लामिक माह के पाक महीने रमजान-उल-मुबारक में पूरे माह भर रोजा रखने के बाद इस्लामी माह के रमजान महिने पश्चात आने वाले माह शव्वाल की 11 तारीख को ईद-उल-फित्र का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया नगर के वार्ड नंबर चार में स्थित ईदगाह में शहर के मुस्लिम समाज के भाइयों द्वारा सुबह 9:00 बजे ईद की नमाज अदा की गई नगर के पेशइमाम हजरत मोईन रजा के द्वारा मुस्लिम समाज के भाइयों को नमाज अदा करवाई गई नमाज से पहले पेशइमाम हजरत मोईन रजा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलेही वसल्लम के जीवनी के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि पैगंबर साहब के द्वारा हमेशा दीन-दुखियों की सेवा एवं गरीबों की मदद करने की बातें बताई गई इस प्रकार हमें भी उनके रास्ते पर चलने की जरूरत है।
शहर में 11 अप्रैल को मुस्लिम समुदाय के द्वारा ईद उल फितर (ईद) का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। नगर के मुस्लिम समुदाय के द्वारा सुबह के 9 बजे कंचनपुर ईदगाह में जामा मस्जिद मौलाना मोइन रजा के द्वारा अदा की गई। नमाज अदा करने के पहले मौलाना साहब के द्वारा हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि पैगंबर साहब ने लोगों के दुख दर्द को आपस में बांटने की बातें कहीं थी। उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब ने हमेशा दीन-दुखियों की सेवा करने की बाते की और हमें भी उनके रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस्लाम में हमेशा अमन चैन सुख शांति की बातें सिखाई जाती हैं और हमें हमेशा एक दूसरे से मिलकर रहने की सलाह दी जाती है।

उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब ने कहा है कि जो भूखे हैं उन्हें खाना खिलाए जो बीमार है उनकी तीमारदारी करनी चाहिए। हमें उनके बताएं के अनुसार चलना चाहिए। समाज के मुखिया मौलाना मोइन रजा साहब ने बताया कि नमाज अदा होने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर काफी संख्या में मुस्लिम समाज के द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर समाज के मुखिया तैयब अली महबूब खान हाजी जायसी साहब हाजी नबी साहब हाजी मुनव्वर खान हाजी शकील भाई गनी भाई हाजी आबिद भाई असलम भाई गुलाम भाई जमाल भाई मोहम्मद अजलाल रज्जब अली शम्स तबरेज खान अयाज खान इकबाल खान वसीम खान समद खान सेठी नासिर भाई शकील खान इब्राहिम खान मजीद खान इन सभी ने ईद की मुबारकबाद लोगों को दी। नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के द्वारा पर्व के मौके पर विशेष व्यवस्था की गई थी।




