छत्तीसगढ़
लोकसभा निर्वाचन 2024 : स्वीप कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कल

सक्ती। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो और स्वीप नोडल अधिकारी बी पी भारद्वाज के निर्देशन में जिले में लगातार विभिन्न स्वीप गतिविधिया आयोजित कराई जा रही है।
इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तोपनो के निर्देशन में आज जिले में चित्रकला प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर मताधिकार के ज्यादा से ज्यादा उपयोग के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त जिलेवासियों से 7 मई 2024 को होने वाले मतदान के महापर्व पर अपने मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की अपील की है।




