छत्तीसगढ़

जिला अधिवक्ता संघ की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 10 अप्रैल को, हाईकोर्ट के न्यायाधिपति बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे मौजूद

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश सेवक सहित अन्य पदाधिकारियों को दिलाई जाएगी शपथ

सक्ती। जिला अधिवक्ता संघ की नवगठित कार्यकारिणी 2024-26 का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 10 अप्रैल दिन बुधवार को शाम 6:30 बजे न्यायालय परिसर सक्ती में आयोजित किया गया है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि 6 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के न्यायाधिपति गौतम भादुड़ी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति एन के चंद्रवंशी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बार काउंसिल आफ इंडिया के सदस्य शैलेंद्र दुबे करेंगे।

जिला अधिवक्ता संघ सक्ती ने सभी नागरिकों, पत्रकार साथियों को इस शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश सेवक सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।

Related Articles