छत्तीसगढ़

अवैध शराब विक्रेताओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा, एक गिरफ्तार

सक्ती। पुलिस अधीक्षिका श्रीमती अंकिता शर्मा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले शराब कोचियों पर लगातार अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में विगत 6 अप्रैल को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बुडहनपुर में छापा मारकर अवैध शराब विक्रेता आनंद यादव पिता स्वर्गीय बसंत कुमार यादव बुढनपुर थाना नगरदा जिला शक्ति के पास से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब 1400 रू कीमती जब्त कर लिया और आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 28/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में सउनि एस.के. राठौर, प्रधान आरक्षक 327 देव कुमार बरेठ, महिला प्रधान आरक्षक 09 बिंदु राज, आरक्षक 204 गणेश कंवर, आर.165 सतीश यादव, आर.156 श्याम हरवंश, आर.250 नान्हू उराव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles