छत्तीसगढ़
कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक कल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा

सक्ती। विधानसभा क्षेत्र सक्ती के सभी बूथ के कार्यकर्ताओं, ज़ोन, सेक्टर डिवीजन के प्रभारियों एवं कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की विधानसभा स्तरीय बैठक सोमवार 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय सक्ती में आयोजित की गई है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत एवं कांग्रेस के जांजगीर लोकसभा प्रत्याशी डॉ शिवकुमार डहरिया बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। बैठक के दौरान चुनाव सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।
उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी सक्ती ग्रामीण कन्हैया कंवर, अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी सक्ती दिगम्बर चौबे, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बम्हनीडीह रविन्द्र शर्मा, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बलौदा संगीता सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।




