
सक्ती। ग्राम नंदेली स्थित बस स्टैण्ड में पुलिस ने एक युवक को मोटर सायकल में 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ धर दबोचा। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
एसपी श्रीमती अंकिता शर्मा के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका रमा पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनीष कुंवर के पर्यवेक्षण में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। 6 अप्रैल को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए ग्राम नंदेली स्थित बस स्टैण्ड में जितेन्द्र कुमार नारंग पिता देवराज नारंग, 23 वर्ष निवासी- छीतापड़रिया थाना-बाराद्वार को लाल-काले रंग की पल्सर मोटर सायकल में 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (लगभग 1000 रू. कीमती) लेकर जाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी युवक से अवैध शराब जब्त करते हुए युवक के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की और उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में सहा. उप निरी. हरनारायण ताम्रकार, रोहित भारद्वाज, आर. दिनेश पटेल, अरुण चंद्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




