
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ दिए बयान को बताया घोर निंदनीय
सक्ती। 6 अप्रैल को अपने अल्प प्रवास पर सक्ती पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी चंद्रा भवन स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपसी भाईचारे की है, हम छग की माटी से जुड़े हुए है हम छग की संस्कृति को दिल से जानने व मानने वाले लोग है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता चरणदास महंत का मोदी जी के खिलाफ सर फोडऩे वाला बयान घोर निंदनीय है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र 2024 को भारत की संस्कृति एवं परंपराओं पर कुठाराघात बताया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज अल्प प्रवास पर सक्ती पहुंचे, जहां भाजपा के चुनाव कार्यालय चंद्रा भवन में वे पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. महंत पीएम मोदी के विरूद्ध दिए गए बयान की जहां घोर भत्र्सना की, वहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र को देश की संस्कृति एवं परंपराओं पर कुठाराघात बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र में जिन बातों का उल्लेख किया गया है, उससे देश के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि साफ है कि कांग्रेस देश की जनता एवं देश के विकास की बजाय देश का अहित चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में देश की जनता कांग्रेस की इन नीतियों को बर्दाश्त नहीं करेगी एवं पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर लोगों में तीसरी बार भी उन्हें रिकॉर्ड सीटों से प्रधानमंत्री चुनने की उत्सुकता है एवं 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तब केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए गठबंधन वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 प्लस सीटों के साथ सरकार बनाएगी।
प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के आगमन के दौरान मीडिया विभाग के प्रदेश प्रमुख नलीनेस ठोकने, शक्ति जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, अरुण शर्मा बाराद्वार,जांजगीर चांपा जिला मीडिया के सह प्रभारी पंकज अग्रवाल, नारायण राठौर, आशा साव, अनिल शर्मा, आनंद मोदी सहित काफी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।




