छत्तीसगढ़
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिसाहू दास महंत की जन्म शताब्दी पर 1 अप्रैल को होंगे विभिन्न कार्यक्रम

सक्ती/कोरबा। पूर्व मंत्री व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिसाहू दास महंत की 100वीं जयंती पर एक अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित है। छत्तीसगढ़ साहित्य व संस्कृति संस्थान और बिसाहू दास महंत स्मृति सेवा संस्थान की ओर से दोपहर 1:30 बजे बिसाहू दास महंत स्मृति उद्यान में श्रद्धा सुमन कार्यक्रम, दोपहर 2:30 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम इंदिरा स्टेडियम परिसर में जन्म शताब्दी कार्यक्रम रखा गया है।
इसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत के साथ ही साहित्यकार और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।




