छत्तीसगढ़

सक्ती में विशाल भजन संध्या ‘आशीर्वाद’ का आयोजन 4 अप्रैल को…सुगंधित फूलों से सजेगा भव्य और आकर्षक दरबार, बाबा खाटू श्याम की होगी जय-जयकार

 खाटू धाम से पधार रहे परम श्रद्धेय, परमपूज्य निज सेवक मंदिर परिवार के मुखारविंद से होगा बाबा श्याम का गुणगान, मांगेराम मानस अग्रवाल द्वारा किया जा रहा आयोजन

सक्ती। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर की प्रतिष्ठित फर्म मांगेराम मानस अग्रवाल (शिव बुक सेंटर) द्वारा आगामी 4 अप्रैल को सायं 6:15 बजे से शहर के स्टेशन रोड स्थित जिंदल प्लाजा के पीछे अपने निवास के बाहर परिसर में भजन संध्या ‘आशीर्वाद’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या से पूर्व श्री खाटू श्याम बाबा का सुगंधित फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर ज्योत प्रज्जवलित की जाएगी। आशीर्वाद कार्यक्रम में खाटू धाम के निज सेवक, मंदिर के मुख्य पुजारी परम श्रद्धेय, परमपूज्य चैतन्य याज्ञिक सम्राट स्वामी श्री अग्निशिखा जी महाराज, महंत मोहन दास जी महाराज, जितेन्द्र सिंह जी चौहान, श्याम सिंह जी चौहान अपने मुखारविंद से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। सांय 6.30 बजे से भजन संध्या प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगी। उक्त भजन संध्या के भव्य आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। वृहद स्तर पर आयोजित किए जा रहे उक्त आशीर्वाद कार्यक्रम को लेकर श्याम प्रेमियों में अभी से भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

आयोजक परिवार के सदस्य एवं श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल ने बताया कि 4 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में बाबा खाटू श्याम की पवित्र नगरी से आ रहे परमश्रद्धेय, परमपूज्य खाटू धाम के निज सेवक, मंदिर के मुख्य पुजारी परम श्रद्धेय, परमपूज्य महंत मोहन दास जी महाराज, जितेन्द्र सिंह जी चौहान, श्याम सिंह जी चौहान का जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया जाएगा। इस भजन संध्या में बाबा श्याम के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति होगी।

परम पूज्य महंत मोहन दास जी महाराज खाटू धाम, मांगेराम मानस अग्रवाल के संचालक श्याम प्रेमी मांगे राम अग्रवाल

उन्होने कहा कि यह शहरवासियों के लिए गौरव की विषय है क्योंकि खाटू श्याम की नगरी से आ रहे खाटू धाम के निज सेवक, मुख्य पुजारी परम श्रद्धेय परमपूज्य चैतन्य याज्ञिक सम्राट स्वामी श्री अग्निशिखा जी महाराज, महंत मोहन दास जी महाराज, जितेन्द्र सिंह जी चौहान, श्याम सिंह जी चौहान का सानिध्य और आशीर्वाद हम सबको मिल सकेगा। उन्होंने समस्त श्याम प्रेमियों से इस आशीर्वाद (भजन संध्या) कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल ने बताया कि इस भजन संध्या के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ युवाओं में भगवान की आस्था व भारतीय संस्कृति को अपने संस्कारों में लाना और बाबा श्री खाटू श्याम के नाम की घर-घर अलख जगाना है। भजन संध्या ‘आशीर्वाद’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित नसीराबाद से किन्नरों की महा मंडलेश्वर मुस्कान मां, कोलकाता से मोनू सुल्तानिया, लखी अग्रवाल, राजगुरू, विजय गर्ग, गोविंद पंसारी, बैजनाथ धाम से प्यारे लाल पंडा, भटिंडा से दीपक गर्ग, कोलकाता से अभिषेक माधव, बाम्बे से श्याम प्रेमी रोमा कुरकुर, अंबाला, करनाल, शाहबाद, दिल्ली समेत अन्य चार पांच स्थानों से सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी शामिल होंगे।आयोजक मांगेराम मानस कुमार अग्रवाल द्वारा सभी श्याम प्रेमियों को इस कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर बाबा श्याम के भजनों का श्रवण कर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

विदित रहे कि विगत वर्ष भी 4 अप्रैल 2023 को ही मांगेराम मानस कुमार अग्रवाल द्वारा भव्य भजन संध्या आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

Related Articles