श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की महाआरती में पंडित रामायण शर्मा के साथ विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति एवम् जय मां शीतला स्व सहायता समूह हुई शामिल

महाआरती की आम जनों में लोकप्रियता अंचल में हिंदू समाज के लिए उत्साह जनक : पटेल
सक्ती। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 44 वें मंगलवार की महाआरती पंडित रामायण प्रसाद शर्मा के साथ ही विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति व माता शीतला स्व सहायता समूह की बहनें शामिल होकर इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित किया। इन क्षणों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के साथ उपस्थित श्रद्धालुजनों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद प्रगट करते हुए पंडित रामायण प्रसाद शर्मा ने कहा कि मेरे लिए महाआरती में शामिल होना परम सौभाग्य की बात है तो वहीं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की महाआरती की आम जनों में लोकप्रियता अंचल में हिंदू समाज के लिए उत्साह जनक संदेश है।साथ ही विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति की ओर से श्रीमती सुनीता ने बहनों से धर्म के प्रति जागरूक होने का आग्रह किया गया। महाआरती व पूजन पुजारी ओम वैष्णव ने कराया तो वहीं आयोजन का कुशल संचालन कोंडके मौर्य ने किया तथा फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया।
आज का प्रातः श्रृंगार कृष्ण कुमार व सायं श्रृंगार भुरु अमीरचंद अग्रवाल तथा सिंदुर निशा चौहान, रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव, पप्पू खरा,अनूप गर्ग तथा सुंदर काण्ड पाठ जया खरे भरत खरे, राकेश अग्रवाल, गीतेश कुमार, श्याम रावलानी की ओर से कराया गया तथा भोग प्रसाद मनीषा राजू तंबोली परिवार के द्वारा चढ़ाया गया। श्री सिद्ध हनुमान परिवार के सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, अरविंद देवांगन, मोनू साहू, घनश्याम साहू, वीरेंद्र देवांगन, संजय तंबोली, रिंकू निर्मलकर,गोपाल गौतम, संतोष देवांगन आदि की सक्रिय सहभागिता रही। श्री सिद्ध हनुमान परिवार की ओर से 23 अप्रैल हनुमान जयंती का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी श्रद्धालुओं से तन मन धन से सहभागिता आग्रह किया जा रहा है।




