छत्तीसगढ़

मारवाड़ी युवा मंच का होली मिलन समारोह : तिलक लगाकर खेली गई फूलों की होली

सक्ती। होली पर्व के बाद अब शहर में विभिन्न सामाजिक संस्थानों और संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जहां इस पावन त्योहार को बड़े ही उमंग, उत्साह एवं जोर शोर से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मारवाड़ी युवा मंच की सक्ती शाखा द्वारा द्वारा हटरी धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मारवाड़ी युवा मंच के के सदस्यों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने तिलक लगाकर उल्लास के साथ फूलों की होली खेली।

जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था मारवाड़ी युवा मंच ने अध्यक्ष मनीष कथूरिया के नेतृत्व में हटरी धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें काफी संख्या में मारवाड़ी समाज के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा द्वारा सबका तिलक लगाकर स्वागत कर फूलों की होली खेली गई। इस दौरान होली के गीतों की धुन पर समाज के वरिष्ठ जनों ने भी युवाओं के साथ होली का पर्व उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर आगंतुकों के सम्मान में स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया। हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित होली मिलन कार्यक्रम की सबने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच सक्ती शाखा के हरिओम अग्रवाल, कन्हैया गोयल, मनीष कथूरिया, राजकुमार अग्रवाल राजू, मानस अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, रवि अग्रवाल अशोका, प्रकाश चंद अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल भूरु, अभिषेक अग्रवाल, अनुराग, निखिल अग्रवाल, गजेंद्र अग्रवाल गज्जू डालमिया, अग्रवाल सभा सक्ती के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल, अग्रवाल सभा शक्ति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, जन सेवा समिति शक्ति के अध्यक्ष अशोक खेतान, जन सेवा समिति सक्ती के पूर्व अध्यक्ष गोविंद राम कथूरिया, जन सेवा समिति के ट्रस्टी गणेश राम अग्रवाल, रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के पुजारी पंडित राधेश्याम शर्मा, श्याम परिवार सक्ती के अध्यक्ष अशोक बंसल, छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन शक्ति जिला इकाई के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के महामंत्री अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन शक्ति जिला इकाई के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू, अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन शक्ति शाखा के अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल, श्याम परिवार शक्ति के संजय अग्रवाल बिहारी, डॉक्टर राजेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल लाला, गल्ला किराना व्यापारी संघ शक्ति के अध्यक्ष सुनील बंसल,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सक्ती इकाई के अध्यक्ष विजय डालमिया बिज्जू, अधिवक्ता संतोष निगानिया, सुरेंद्र अग्रवाल गुड्डू, नगर पालिका सक्ती के पूर्व अध्यक्ष संजय रामचंद्र, दिनेश अग्रवाल मोनू,भाजपा नगर मंडल सक्ति के महामंत्री अमन डालमिया, लक्ष्मी डालमिया,उमेश अग्रवाल डीएम, नरेश मित्तल, रवि जिंदल, दिनेश बंसल, राकेश अग्रवाल शांति पैलेस, विनोद अग्रवाल अधिवक्ता, राजेश अग्रवाल शुभम ग्रीन्स, संतोष अग्रवाल भुरू, मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यगण, पत्रकार पुरुषोत्तम अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन शर्मा, राहुल अग्रवाल, मोनू (एम.के) सुमित शर्मा (नवभारत) सुमित सराफ, निलेश अग्रवाल, मनोज बंसल, महेंद्र जिंदल सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles