छत्तीसगढ़

होली के रंग में रंगे ज्योत्सना-चरणदास महंत, ढोल-नगाड़ों व फागुनी गीत के बीच थिरके महंत

कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सहज व सरल कांग्रेस प्रत्याशी व सांसद ज्योत्सना चरणदास के निवास में आयोजित होली मिलन समारोह में कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों से आये लोगों के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने बड़े ही आत्मीयता के साथ रंगो का त्यौहार होली रंग-गुलाल के साथ खेली।

साथ ही सांसद निवास में फाग गीतों में सहभागिता देते हुए महंत दंपत्ति ने होली मिलन समारोह पर ढोल-नगाड़े और फागुनी गीतों के साथ राधा-रानी की भक्ति के साथ होली मनायी। इस मौके पर बड़े-बुजुर्ग और बच्चों सहित मोहल्लेवासियों ने भी होली का जमकर लुत्फ उठाया।

सक्ती जिले से होली मिलन समारोह में पहुंचे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, सूरजभान इंजीनियरिंग के संचालक अमित अग्रवाल ने डॉ. महंत को दी बधाई

सक्ती जिले से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, सूरजभान इंजीनियरिंग के संचालक अमित अग्रवाल (ठेकेदार), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश गेवलडीन, मारवाड़ी महिला जागृति शाखा सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती रीना गेवाडीन, महबूब खान, गिरधर जायसवाल, पिन्टू ठाकुर, लव सोनी, उगेन्द्र अग्रवाल ( पप्पू), भुरू अग्रवाल, रथराम पटेल, कला साण्डे, मेनका जायसवाल, ईशिता जायसवाल समेत जिले के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत को रंग-गुलाल लगाया और होली की बधाई दी।

डॉ. महंत के होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने सक्ती से कोरबा पहुंचे उगेन्द्र अग्रवाल ( पप्पू), भुरू अग्रवाल, रथराम पटेल

सांसद ज्योत्सना महंत व नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारा और प्रेम के साथ-साथ उमंग का त्यौहार है, इसे सभी धर्म और जाति के लोग पूरी आत्मीयता के साथ मनाते हैं। होली के दिन ही क्यों नहीं, सभी दिनों में आपसी वैमनष्यता को भुलाकर प्रेम और भाईचारा के साथ सब एक साथ प्रेम के धागे से बंधे रहें। डॉ. महंत व श्रीमती महंत ने होली के इस खास मौके पर पहुंचे सभी अतिथियों का रंग-गुलाल के साथ स्वागत किया।

Related Articles