छत्तीसगढ़

अब मंदिर को भी नहीं बख्शा… दानपेटी तोड़कर नगदी रकम की चोरी

सक्ती। बीती रात शहर के रिहायशी इलाके में स्थित श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर के पिछले हिस्से में लगे रॉड को तोड़कर भीतर प्रवेश किया मंदिर में स्थापित भगवान श्री राधा कृष्ण जी की मूर्ति के सामने रखी दान पेटी में लगे ताले को तोड़कर उसमें मौजूद रकम को पार कर दिया।

इतना ही नहीं, चोर मंदिर में रखे पीतल के बर्तनों को भी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पूजा करने लोग मंदिर पहुंचे तो हालात देखकर उन्हें समझने में देर नहीं लगी और तत्काल इसकी सूचना सक्ती पुलिस को दी गई। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक चोरों ने कितनी रकम पार की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related Articles