
सक्ती। पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका सुश्री रमा पटेल (रा.पु.से) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में 21 मार्च को शाम 4 बजे थाना परिसर जैजैपुर में होली पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने हेतु तहसीलदार अनुराग भट्ट एवं निरीक्षक ललित चंद्रा द्वारा सरपंच, कोटवार, गणमान्य जनों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नागरिकों ने अपने सुझाव में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का भी आग्रह किया।




