छत्तीसगढ़

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूरज राठौर ने संदीप अग्रवाल को टीकाकरण में नवाचारी दृष्टिकोण के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

 सक्ती। जिले में निरंतर चल रहे टीकाकरण में एक नवाचारी दृष्टिकोण को लेकर अपने अभिन्न योगदान के लिए महाकाल आइसक्रीम के मालिक के रूप में संदीप अग्रवाल का नाम अब किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ़ और वी द पीपल फाउंडेशन के सहयोग से समुदाय के सभी बच्चों के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वस्थ्य जीवन शैली के क्षेत्र में समर्पण और सराहनीय प्रयास को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सूरज राठौर ने उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

संदीप अग्रवाल ने अपनी दुकान के लगभग 1000 थैलों पर ‘5 साल 7 बार’ टीकाकरण से संबंधित जानकारी प्रिंट करवाकर लोगों को जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। इस पहल में उन्हें तोषित चौहान, जिला सलाहकार यूनिसेफ और वी द पीपल फाउंडेशन का विशेष तकनीकी सहयोग भी प्राप्त हुआ। श्री अग्रवाल ने पहले भी पोलियो कार्यक्रम, पोषण माह, मिशन इंद्रधनुष जैसे अनूठे कार्यक्रमों में अपना सहयोग दिया है । संदीप ने अपने प्रयास से समाज में और भी साथियों को प्रेरित करने की कोशिश की है, ताकि समाज में सभी स्वस्थ और खुशहाल रहें।

Related Articles