खाटू श्याम बाबा के भक्तों का जत्था रवाना, माता वैष्णो देवी के दर्शन उपरांत फागुन के मेले में निशान चढ़ाएंगे श्याम प्रेमी

सक्ती/बिलासपुर/रायपुर। खाटू में लगने वाले 10 दिवसीय मेले के लिए शनिवार को खाटू श्याम बाबा के भक्तों का जत्था सक्ती से रवाना हो गया है। जत्थे में शामिल श्याम प्रेमी माता वैष्णों देवी के दर्शन उपरांत खाटू रवाना होंगे, जहां पहुंचकर श्याम प्रेमी खाटू श्याम बाबा को निशान अर्पित करेंगे।
ज्ञात रहे कि राजस्थान के सीकर जिले में खाटू गांव में श्याम बाबा का मंदिर है। वहां पूरे विश्व से श्याम बाबा के अनुयायी फाल्गुन महीने में विशेष रूप से पहुंचते हैं। वहां 10 दिनों का फागुन उत्सव और मेले का आयोजन होता है। इसी कड़ी में शनिवार को सक्ती से श्याम बाबा के भक्तों का जत्था माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ, जहां दर्शन उपरांत श्याम प्रेमी खाटू के लिए रवाना होंगे। खाटू श्याम पहुंचकर बाबा श्याम के अनुयायी निशान चढ़ाकर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे।
इस जत्थे में बंटी सराफ, नटवर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सावन अग्रवाल,आकाश अग्रवाल(गोलू), मोनू एमके, राहुल अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, रवि अग्रवाल (लाला),आकाश अग्रवाल(बिरमित्रपुर) टालू अग्रवाल,शेरू अग्रवाल, रौनक अग्रवाल, दीपक गोयल, रिक्की अग्रवाल, रितेश अग्रवाल (चेपटी जी) शामिल हैं।




