
New Delhi. लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ दोनों नए चुनाव आयुक्त भी मौजूद थे। इसके साथ ही आयोग के सभी अफसर मौजूद थे। सीईसी ने बताया कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त हो रहा है।




