छत्तीसगढ़

बूथ जीता तो चुनाव जीता : जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यकर्ताओं को बताया जीत का फार्मूला

सक्ती. एक दिवसीय प्रवास पर सक्ती पहुंची जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओं को ” बूथ जीता तो चुनाव जीता” का फार्मूला बताते हुए अपने अपने बूथों पर पूरी निष्ठा और लगन के साथ मोर्चे पर डटे रहने, अपने बूथों को मजबूत करने और कड़ी मेहनत करने का पाठ पढ़ाया. सक्ती नगर में प्रथम आगमन के अवसर पर वे भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रही थीं.

भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने आगे कहा कि सबका साथ सबका विकास हमारी सरकार का मूलमंत्र है. प्रभारी मंत्री ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उमंग एवं उत्साह भरते हुए कहा कि हमारी सरकार भेदभाव नहीं करती. हमारी सरकार सकारात्मक भाव के साथ काम कर रही है ।over

उन्होंने आगे कहा की सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाना है क्योंकि हमारा नारा है बूथ जीता तो चुनाव जीता सभी कार्यकर्ताओं को इस बार कड़ी मेहनत करनी है हमारे यहां इस समय सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हमारे लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का एक भी विधायक नहीं है इसी को चुनौती मानते हुए आपको अभी से कड़ी मेहनत करते हुए अपने बूथ को मजबूत बनाना है और भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को भारी मतों से विजयी बनाना है और केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है,विकास क्या है विकास क्या होता है विकास कैसे किया जाता है यह भाजपा ने बताया है करके दिखाया है। आप सभी निष्ठावान कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर पूरी निष्ठा के साथ अभी से लग जाइए और भारी मतों से लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े को विजई बनाना है ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, टिकेश्वर गबेल, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामावतार भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर , मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, प्रेम पटेल, महामंत्री घनश्याम साहू ,संजय, राम नरेश ,कवि वर्मा, गगन जयपुरिया, गोविंद देवांगन, श्रीमती पुष्पेंद्री कसेरा, सरलाकांत रावत सिद्धेश्वरी सिंह , अभिषेक शर्मा, रूपा सिंह देव, राजा अग्रवाल, राजा सोनी ,कमल अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अमन डालमिया, सूर्य प्रकाश गुप्ता ,परमेंद्र सिंह ठाकुर ,पिंटू यादव, रोशन राठौर ,सूरज देवांगन ,दीपक राठौर, परमेश्वर साहू ,हेमंत यादव ,मनोज सोनी ,रूपनारायण पटेल ,सरपंच दीपक राठौर सहित भारतीय जनता पार्टी के शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

 

Related Articles