भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का सक्ती में होगा आत्मीय स्वागत

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के आने से जिले के युवा कार्यकर्ताओं में होगा नये जोश का संचार : चिराग अग्रवाल
सक्ती। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा कल पहली बार सक्ती जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल के नेतृ़त्व में उनके निवास पर भाजयुमो जिला इकाई के द्वारा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत किया जाएगा।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रथम सक्ती आगमन पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल ने कहा कि उनके आने से सक्ती जिले के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में नये जोश का संचार होगा। जिला उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल के नेतृत्व में भाजयुमो की पूरी टीम के द्वारा उप मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रात: 8.30 बजे अपने निवास सी-3 सिविल लाइन रायपुर से मारूति धाम देवरघटा जिला जांजगीर-चांपा के लिए कार से प्रस्थान करेंगे। 11 बजे देवरघटा पहुंचकर मंदिर दर्शन उपरांत 11.30 बजे चंद्रा भवन सक्ती के लिए रवाना हो जाएंगे। 12.30 बजे चंद्रा भवन स्थित बीजेपी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
बैठक उपरांत लगभग 2 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां 2.10 बजे समाज प्रमुखों के साथ, दोपहर का भोज का कार्यक्रम रखा गया है। 3 बजे सर्किट हाउस से परसदा हसौद के लिए प्रस्थान करेंगे। परसदा में वे 4 बजे आयोजित मरार समाज के प्रादेशिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके उपरांत लगभग 5 बजे से रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।





